प्यारे बच्चे | Pyare Bacche | Best Hindi Kavita 2025 | My Dear Child Beautiful Hindi Poem

0 0

Last updated on January 8th, 2025 at 09:42 pm

Read Time:4 Minute, 24 Second

प्यारे बच्चे | Pyare Bacche | Best Hindi Kavita 2025 | My Dear Child Beautiful Hindi Poem

खिलौने सा मन बच्चों का 
फूलों से भी कोमल होते 
हठ करते हैं बात-बात पे 
पल में हँसते पल में रोते 

रो कर मिलो तो रोते हैं 
हँस कर मिलो तो हँसते
उम्र हो बेशक छोटी पर 
अपना पराया हैं समझते

प्यारे बच्चे होते सबके
अच्छे हों या हों वो बुरे
उनके क़दमों से रौनक
रहती घर में शाम सवेरे

ना जाति रंग का भेद है
मिलकर सभी से रहते 
अपनी नटखट लीलाओं 
से सबका मन हर लेते

मन से होते एकदम सच्चे 
इन्द्रधनुष सा प्यारा जीवन 
बिखेर अपनी मीठी मुस्कान 
करते हरा भरा घर उपवन

प्यारे बच्चे हिंदी कविता
प्यारे बच्चे हिंदी कविता

मासूम जुगनू लाल अपने
देते हैं ‘दीप’ आनन्द भरपूर
पहाड़ जैसा हर पल लगता
हो जाते हैं जब ये हमसे दूर

-दीपक कुमार ‘दीप’

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

प्यारे बच्चे

भविष्य के सपनों को हक़ीक़त में बदलने का हुनर होता है इन नन्हें मुन्ने बच्चों में, वे हमारी खुशियों का स्रोत ही नहीं बल्कि लड़खड़ाते हुए क़दमों का एक दिन सहारा बनते हैं। बच्चे हमारे जीवन का अनमोल उपहार होते हैं। उनकी मासूमियत, उत्साह और ऊर्जा हमें हमेशा हम सभी को ऊर्जावान बनाये रखती है, उनके चेहरे की मुस्कान माँ पिता के करोड़ों दुःख तकलीफों का निवारण कर देती है। बच्चों में छिपे उनके कौतूहल दृष्टिकोण को एक नई दिशा की ओर ले जाते हैं। माता पिता और गुरु के मार्गदर्शन में बच्चा अपनी अनन्त असीमित क्षमताओं की पहचान करने में प्रयासरत भी होता है और समय आने पर उस कसौटी पर खरा भी उतरता है

खेल और मनोरंजन बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और समर्पण जैसे गुण विकसित होते हैं। इसके अलावा, खेल के माध्यम से वे अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।

निष्कर्ष

बच्चे हमारे भविष्य के निर्माता हैं। उनका सही ढंग से पालन-पोषण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उनके सपनों को साकार करने और उन्हें सही मार्गदर्शन देने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। याद रखें, “बच्चों के साथ बिताया गया हर क्षण एक अनमोल क्षण है।”
आप इसे भी देख सकते हैं-

अटल बिहारी वाजपेयी जी पर कविता

Veer Bal Diwas

प्रयागराज महाकुंभ 2025

नए साल में नई उमंग हो

Happy New Year 2025 Poem

सर्दी के दिन

भगवान की चेतावनी

शिक्षा जीवन का आधार

World Music Day 21 June

Best Poem on Summer Season

Beyond Love

कार्तिक का सपना पायलट बनना

ओकायो की दृढ़ इच्छा शक्ति की सच्ची कहानी

वो ही सच्चे वीर कहलाते

ज्ञान-विज्ञान प्रश्नोत्तरी | CHAPTER-3

कैसे स्वस्थ रहें हम

मीकू बन्दर की सूझ बूझ

पंडित जी की कहानी

छठ पर्व की बेला है- बेहतरीन कविता

दीवाली पर हिन्दी कविता

गोवर्धन पूजा हिन्दी कविता

पेड़ लगाएं पर्यावरण बचाएं

वायु प्रदूषण पर हिन्दी कविता

जल प्रदूषण पर कविता

समय की ताकत

5 बातें बढ़ा देंगी आपके लाइफ की कीमत

चींटी के ऊपर कविता

बसंत ऋतु पर कविता

भारत हमें जान से प्यारा

रतन टाटा पर कविता

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम पर कविता

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हिन्दी कविता

रिश्तों की अहमियत

करवा चौथ चांद की चांदनी में

एक ज़िंदा शहर हूँ मैं

About Post Author

chaturpandit.com

दीपक कुमार 'दीप' http://chaturpandit.com वेबसाइट के ओनर हैं, पेशे से वीडियो एडिटर, कई संस्थानों में सफलतापूर्वक कार्य किया है। लगभग 20 वर्षों से कविता, कहानियों, ग़ज़लों, गीतों में काफी गहरी रूचि है। समस्त लेखन कार्य मेरे द्वारा ही लिखे गए हैं। मूल रूप से मेरा लक्ष्य, समाज में बेहतर और उच्च आदर्शों वाली शिक्षाप्रद कविता , कहानियां, लेख पहुंचाना है। आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment