अटल बिहारी वाजपेयी जी पर कविता | Atal Bihari Vajpayee Poetry 25 December 2024 | Motivational Poetry
![Atal Bihari Vajpayee Poetry](https://chaturpandit.com/wp-content/uploads/2024/12/Sequence-01.00_01_16_15.Still081-1024x576.jpg)
वाणी जिनकी शुद्ध कविता रही प्रखर
भाषण ओजस्वी सुन श्रोता जाते ठहर
अटल जी से दुश्मन भी कांपते थर थर
देश के लिए फैसले लिए हो कर निडर
उनकी बातों में सागर जैसी गहराई थी
सरल सादगी जीवन में भरी अच्छाई थी
सत्यमेव जयते ये उनकी नेक कमाई थी
देश पे मिटने की दिल में आग लगाई थी
हर दिल में बस सत्य का दीप जलाया
देश से बड़ा कुछ नहीं ये पाठ पढ़ाया
भारत भूमि के कोने कोने को सजाया
विज्ञान कला संस्कृति का मान बढ़ाया
![भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी कविता](https://chaturpandit.com/wp-content/uploads/2024/12/Sequence-01.00_01_15_14.Still083-1024x576.jpg)
राजनीति के आकाश का थे ध्रुव तारा
पक्ष विपक्ष सभी को जो लगता प्यारा
वक़्त भी रुका देशप्रेम का दिया नारा
गर्व से कहो अपना भारत देश हमारा
![25 December: Atal Bihari Vajpayee Poetry](https://chaturpandit.com/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-1-7-1024x576.jpg)
काव्य सृजन हो या कोई गंभीर विचार
देश की भलाई हेतु समर्पित रहे हर बार
खुले ख़्यालात आदमी बड़े मिलनसार
जननायक बने वो प्रधानमंत्री तीन बार
माँ भारती के इस सपूत को नमन हमारा
देश पर अपना तन मन धन हँस कर वारा
युगों में कोई एक चमकता बन के सितारा
अटल बिहारी पर गर्व करता देश ये सारा
-दीपक कुमार ‘दीप'(Deepak Kumar ‘deep’)
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी
‘कदम मिलाकर चलना होगा’ ‘गीत नया गाता हूं’ ‘मौत से ठन गई!’ ‘आज़ादी अभी अधूरी है’ जैसी कालजयी कविताओं के सृजनकर्ता, करोड़ों दिलों की धड़कन रहे और भारत देश के प्रधानमंत्री रहे आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयन्ती पर कुछ लिखने का भागीरथ प्रयास किया है, त्रुटियां भी भरसक संभव है, बावज़ूद इसके आपके समक्ष प्रस्तुत है कुछ पंक्तियाँ अटल बिहारी वाजपेयी जी के लिए जो ईश्वर की कृपा से कलमबद्ध की हैं।
Atal Bihari Vajpayee Poetry
‘कदम मिलाकर चलना होगा’ ‘गीत नया गाता हूं’ ‘मौत से ठन गई!’ ‘आज़ादी अभी अधूरी है’
-प्रिय पाठकों से निवेदन
आपको मेरी ये कविता कैसी लगी, कृप्या कमेंट करके ज़रूर बताएं, आप अपने दोस्तों, सगे सम्बन्धियों को भी अवश्य शेयर करें, आपके सुझाव का स्वागत है। आपके कमेंट से मुझे और बेहतर लिखने और अच्छा करने का मौका मिलेगा। एक कलाकार, लेखक, कवि, रचनाकार की यही इच्छा होती है कि लोग उसके किए कार्यों को सराहें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वो अपनी रचना शेयर कर सके।
आप इसे भी देख सकते हैं-
ओकायो की दृढ़ इच्छा शक्ति की सच्ची कहानी
ज्ञान-विज्ञान प्रश्नोत्तरी | CHAPTER-3
छठ पर्व की बेला है- बेहतरीन कविता
5 बातें बढ़ा देंगी आपके लाइफ की कीमत
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम पर कविता
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हिन्दी कविता
TRANSLATION INTO ENGLISH LANGUAGE
Poem on Atal Bihari Vajpayee ji | Atal Bihari Vajpayee Poetry 2024 | Motivational Poetry
Whose speech was pure poetry and brilliant
Even the listeners would shudder at the sight of Atal ji
He took decisions for the country fearlessly
His words had the depth of the ocean
His simple life was full of goodness
Satyameva jayate was his noble earning
He lit a fire in his heart to die for his country
He lit the lamp of truth in every heart
He taught the lesson that nothing is greater than the country
He decorated every corner of India
He increased the value of science, art and culture
He was the pole star of the political sky
He was loved by all, be it the ruling party or the opposition
Even time stopped when he gave the slogan of patriotism
Say with pride that our country India is ours
Whether it is poetry creation or any serious thought
He is always dedicated to the welfare of the country
An open-minded man, very sociable
He became the Prime Minister three times
Our salute to this son of Mother India
He happily gave his body, mind and wealth to the country
In ages, only one shines Sitara
The whole country is proud of Atal Bihari
Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee Ji
I have made a herculean effort to write something on the birth anniversary of the respected Atal Bihari Vajpayee Ji, the creator of timeless poems like ‘Kadam Milakar Chalna Hoga’, ‘Geet Naya Gaata Hoon’, ‘Maut Se Than Gayi!’, ‘Azadi Abhi Adhuri Hai’, who was the heartbeat of millions of hearts and the Prime Minister of India. Errors are also possible, despite this, I present before you some lines for Atal Bihari Vajpayee Ji, which I have penned with the grace of God.
Atal Bihari Vajpayee Poetry
‘Kadam Milakar Chalna Hoga’, ‘Geet Naya Gaata Hoon’, ‘Maut Se Than Gayi!’, ‘Azadi Abhi Adhuri Hai’,
Average Rating