वो शख्शियत है मेरी माँ | Maa | 1st GOD On Earth | Mother’s Day 11 May | माँ पर कविता

0 0
Read Time:6 Minute, 55 Second

वो शख्शियत है मेरी माँ | Maa | 1st GOD On Earth | Mother’s Day | माँ पर कविता

उलझनों से निकलकर,
फिर से संभलकर
निगाहें हर रोज़ उन्हें तलाश करती हैं।
होकर दूर भी बहुत पास लगती हैं
जिसके वजूद से मेरा वज़ूद है
जिसकी दुनिया मुझ तक महदूद है
वो शख्शियत है मेरी माँ।।

वो शख्शियत है मेरी माँ।।

वो शख्शियत है मेरी माँ | Maa | 1st GOD On Earth | Mother's Day | माँ पर कविता
वो शख्शियत है मेरी माँ | Maa | 1st GOD On Earth | Mother’s Day | माँ पर कविता

किस किस का ज़िक्र करूँ
किस किस की फिक्र करूँ
नही हैं मुझमें किरदार इतने
आसमां में तारे हजार जितने
इनकी सुनूँ या उसकी कहूँ
हर हाल में बस चुप हीं रहूँ
हालात का जायज़ा लेकर
अपनी मीठी मुस्कान देकर
सारे फरमान सुनाती है
मुझे लाखों में एक बताती हैं
वो शख्शियत है मेरी माँ।।

वो शख्शियत है मेरी माँ।।

माँ की ममता में है सिमटी एक खिलता अधूरा बचपन
माँ की ममता में है सिमटी एक खिलता अधूरा बचपन

चुन चुन कर जैसे इक दाना
घोसले में चिड़ियाँ लाती है
चीं चीं करती चूजों की माँ
बड़े प्रेम से आग बुझाती है
माँ की ममता में है सिमटी
एक खिलता अधूरा बचपन
फिक्र लगाव ना कम होता
उम्र सौ हो या हो पचपन
वक़्त के साथ नही बदल पाती
मेरी खुशी में अपने आँसू छिपाती
वो शख्शियत है मेरी माँ ।।

वो शख्शियत है मेरी माँ।।

अनगिनत घाव दिए हैं मैंने
ज़िन्दगी की दहलीज़ पर
लाखों बार की है नफरत
उनकी मधुर अजीज़ पर
दफ़्न कर संस्कारों को अपने
तोड़े हैं मैने उनके सारे सपने
उनके प्यार-दुलार को समझा नहीं
जो कहना था माँ से कभी कहा नहीं
फिर भी प्यार लुटाती
वो शख्शियत है मेरी माँ ।।

वो शख्शियत है मेरी माँ।।

-दीपक कुमार ‘दीप'(Deepak Kumar ‘deep’)

वो शख्शियत है मेरी माँ

इस पूरी दुनिया में माँ ही एक मात्र ऐसा शब्द है जिस पर बच्चा आँख मूंद का भरोसा करता है, अपनी हर ज़रूरत को अपने पिता के आगे कहने से पहले वो अपनी परेशानी, इच्छा दुःख ही नहीं अपितु हर चीज के लिए अपनी माँ को ही अपने भरोसे के लिए चुनता है, कि मेरी माँ मुझे तुम्हें बेहतर जानती और समझती है। ”वो शख्शियत है मेरी माँ” इस कविता को लिखते समय मेरी भी आँख भर आई थी, क्यूंकि मुझे सबसे ज्यादा प्यार करने वाली मेरी माँ मुझे छोड़कर उस लोक में चली गई हैं जहाँ से वापस कोई आता नहीं। मेरी माँ की स्मृतियां, यादें मेरे ज़हन में वैसी ही हैं जैसे रात के बाद होने वाली सुबह।

मेरी माँ आपको अनगिनत नमन | Maa | 1st GOD On Earth | Mother's Day | माँ पर कविता
मेरी माँ आपको अनगिनत नमन | Maa | 1st GOD On Earth | Mother’s Day | माँ पर कविता

-प्रिय पाठकों से निवेदन

आपको मेरी ये कविता कैसी लगी, कृप्या कमेंट करके ज़रूर बताएं, आप अपने दोस्तों, सगे सम्बन्धियों को भी अवश्य शेयर करें, आपके सुझाव का स्वागत है। आपके कमेंट से मुझे और बेहतर लिखने और अच्छा करने का मौका मिलेगा। एक कलाकार, लेखक, कवि, रचनाकार की यही इच्छा होती है कि लोग उसके किए कार्यों को सराहें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वो अपनी रचना शेयर कर सके।

TRANSLATE INTO ENGLISH LANGUAGE

That person is my mother | Maa | 1st GOD On Earth | Mother’s Day | Poem on mother

Coming out of the confusion,

After regaining composure

Eyes search for her every day.

Even though she is far away, she seems very close

The one whose existence is responsible for my existence

The one whose world is limited to me

That person is my mother.

Whom should I mention

Whom should I worry about

I don’t have so many characters

As many as the thousands of stars in the sky

Should I listen to her or talk to her

I just remain silent in every situation

After assessing the situation

With her sweet smile

She gives all the orders

She tells me that I am one in a million

That person is my mother.

Picking each grain
She brings it to her nest
Chipping the desires
She extinguishes the fire with great love
An incomplete childhood blossoming in the mother’s affection
The worry and attachment never diminishes
Be it a hundred years of age or fifty-five
It does not change with time
She hides her tears in my happiness
That person is my mother.

I have given countless wounds
On the threshold of life
I have hated her sweet dear a million times
By burying my values
I have broken all her dreams
I did not understand her love and affection
What I had to say to mother, I never said
Still she showers love
That person is my mother.

That personality is my mother

In this whole world, mother is the only word on which a child trusts blindly. Before telling his father about his every need, he chooses his mother for trusting not only his problems, desires, sorrows but also for everything. My mother knows me and understands me better. While writing this poem, “That personality is my mother”, my eyes also got filled with tears because my mother, who loved me the most, has left me and gone to that world from where no one comes back. The memories of my mother are in my mind like the morning after the night.

-Request to dear readers

How did you like this poem of mine, please tell me by commenting, you must also share it with your friends and relatives, your suggestions are welcome. Your comments will give me a chance to write better and do better. An artist, writer, poet, creator wishes that people appreciate his work and he can share his creation with as many people as possible.

आप इसे भी देख सकते हैं-

प्रयागराज महाकुंभ 2025

कार्तिक का सपना पायलट बनना

ओकायो की दृढ़ इच्छा शक्ति की सच्ची कहानी

वो ही सच्चे वीर कहलाते

ज्ञान-विज्ञान प्रश्नोत्तरी | CHAPTER-3

कैसे स्वस्थ रहें हम

मीकू बन्दर की सूझ बूझ

पंडित जी की कहानी

छठ पर्व की बेला है- बेहतरीन कविता

दीवाली पर हिन्दी कविता

गोवर्धन पूजा हिन्दी कविता

पेड़ लगाएं पर्यावरण बचाएं

वायु प्रदूषण पर हिन्दी कविता

जल प्रदूषण पर कविता

समय की ताकत

5 बातें बढ़ा देंगी आपके लाइफ की कीमत

चींटी के ऊपर कविता

बसंत ऋतु पर कविता

भारत हमें जान से प्यारा

रतन टाटा पर कविता

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम पर कविता

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हिन्दी कविता

रिश्तों की अहमियत

करवा चौथ चांद की चांदनी में

एक ज़िंदा शहर हूँ मैं

About Post Author

chaturpandit.com

दीपक कुमार 'दीप' http://chaturpandit.com वेबसाइट के ओनर हैं, पेशे से वीडियो एडिटर, कई संस्थानों में सफलतापूर्वक कार्य किया है। लगभग 20 वर्षों से कविता, कहानियों, ग़ज़लों, गीतों में काफी गहरी रूचि है। समस्त लेखन कार्य मेरे द्वारा ही लिखे गए हैं। मूल रूप से मेरा लक्ष्य, समाज में बेहतर और उच्च आदर्शों वाली शिक्षाप्रद कविता , कहानियां, लेख पहुंचाना है। आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment